फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager kidnapped and gang raped in Fatehpur, police pressuring for compromise

Fatehpur: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस बना रही समझौते का दबाव, दावा- रंजिश के चलते लगाया है आरोप

Fri, 10 Feb 2023 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

चौडगरा थाना क्षेत्र में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता का आरोप ह कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रंजिश के चलते आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and gang raped in Fatehpur, police pressuring for compromise
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा इलाके में घर से किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अपने बयान में किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म होना बताया है।

विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी छह फरवरी की रात घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सात फरवरी को गांव से ही किशोरी को बरामद किया। किशोरी की मां ने बेटी के अपहरण का प्रमोद और कल्लू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान लिए। बयान में किशोरी ने बताया कि उसका मुंह दबाकर दोनों उसे रात तीन बजे उठा कर गांव किनारे एक कोठरी में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने किशोरी को गुरुवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस बना रही है समझौते का दबाव
जिला अस्पताल में किशोरी के पिता ने बताया कि पुलिस कह रही है कि एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की बात करो। लोकलाज का भय दिखाकर पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। आरोपी प्रमोद मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। वह कई साल से गांव में घर बनाकर रहता है।

रंजिश के चलते आरोप लगाया है
प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले में कल्लू पर रंजिश के चलते आरोप लगाया जा रहा है।

किशोरी के अपहरण में पिता-पुत्र नामजद
वहीं, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री श्यामसुंदर तिवारी इंटर कॉलेज में 11वीं छात्रा है। वह चार फरवरी की रात से लापता है। घर से नकदी, जेवर भी गायब हैं। खोजबीन के दौरान पता चला कि पुत्री को गांव का अंकित बहला फुसलाकर ले गया है। बेटी के अपहरण की साजिश में अंकित का पिता भी शामिल है। पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed