फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager injured in accident dies during treatment

Kanpur News: दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured in accident dies during treatment
राजपुर। जैनपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर घायल हो गए थे। घायल सत्यम (15) का कानपुर के हैलट में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई जबकि उसके दूसरे साथी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

बैना गांव निवासी प्रशांत अपने साथी सत्यम (15) के साथ मंगलवार शाम बाइक से शाहजहांपुर गए थे। घर लौटते समय जैनपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। सत्यम के सिर में अधिक चोट आने से परिजन उसे पहले मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा गया। यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात सत्यम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत से पिता सत्यनारायण, मां सुनैना देवी बड़ी बहन महिमा बिलखते रहे। पिता ने बताया कि सत्यम तीन संतानों में सबसे छोटा था। बड़ा बेटा सुभय सिंह गुजरात में मजदूरी करता है। सत्यम राजपुर के एक शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल का छात्र था। इधर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed