फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager found who lost money in online game

Kanpur News: ऑनलाइन गेम में रुपये हारने वाला किशोर मिला

Wed, 06 May 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager found who lost money in online game
कानपुर। काकादेव में ऑनलाइन गेम खेलकर मां के खाते से पांच हजार की रकम ट्रांसफर करने वाला घर से भागा 13 वर्षीय किशोर मंगलवार को मिल गया। वह पुलिस को जेके मंदिर के बाहर गोलगप्पे खाते मिला। पुलिस उसे थाने ले गए। पूछताछ में उसने बताया कि दो मई को घर से निकलने के बाद उसने तीन दिन जेके मंदिर के पास खुले आसमान के नीचे रात बिताई। पापा-मम्मी के मारने की वजह से निकल गया था। उसने बताया कि वह करोड़पति बनने वाला ऑनलाइन गेम खेल रहा था। पुलिस ने उसके 161 के बयान करा दिए जबकि बुधवार को 164 के बयान कोर्ट में होंगे। फिलहाल, किशोर को समझाबुझाकर पुलिस ने परिजन को सौंप दिया है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पुलिस की दो टीमें लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी लाजपत नगर में किशोर की फोटो लेकर उसे ढूंढते समय वह मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed