फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager dies after being shot

खेलने के दौरान मिला तमंचा, गोली लगने से किशोर की मौत

Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being shot
कानपुर देहात। अकबरपुर के अशोक नगर में शुक्रवार दोपहर खेलते समय संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर की मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी मुन्ना राजमिस्त्री का काम करता है। उसका बेटा शमीम पुराने टायरों को खरीदने बेचने का काम करता है। टायरों की खेप घर के नजदीक ही लगी थी। शुक्रवार दोपहर को सबसे छोटा बेटा नजर खान (14) मोहल्ले के अन्य साथियों के साथ टायरों के नजदीक खेल रहा था। इसी दौरान पुराने टायरों के पास एक तमंचा बच्चों को मिला।
विज्ञापन

कुछ ही देर में संदिग्ध हालात में गोली चली, जो नजर खान के सीने में जा लगी। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। अनहोनी की सूचना पर मां गुड्डी देवी व भाई शमीम आदि बिलखने लगे। कस्बे में ही काम कर रहे मुन्ना भी जानकारी पर घर पहुंचे। शाम को मुन्ना ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पिता ने आत्महत्या की सूचना दी है। इसी आधार पर पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल तमंचा बरामद नहीं हुआ है। छानबीन करने के साथ ही पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह साफ होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed