{"_id":"627aaae89697ff5a21286b07","slug":"teenager-commits-suicide-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: बहन की शादी के लिए नहीं जुटा पाया धन तो दी जान, किशोर का शव देख मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: बहन की शादी के लिए नहीं जुटा पाया धन तो दी जान, किशोर का शव देख मचा कोहराम
Tue, 10 May 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 11:41 PM IST
सार
कानपुर देहात में किशोर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
प्रांशु की फाइल फोटो व घर के बाहर बैठी पुलिस व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद में बहन की शादी के लिए धन न जुटा पाने से दुखी किशोर ने मंगलवार को फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दलिकपुर महाराज गांव निवासी दिव्यांग ज्ञानेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार दोपहर इकलौते बेटे प्रांशु (17) ने छप्पर में लगी धन्नी में फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जानकारी पर बड़ी पुत्री व पत्नी उसे एंबुलेंस से सीएचसी ककवन ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सुनीता देवी, बड़ी बहन प्रिया, रिया, जया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ज्ञानेश ने बताया कि दिव्यांग होने के चलते वह नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। इस पर बेटे से बहन की शादी के लिए रुपये जुटाने को कहा था। पैसे न जुटा पाने से वह आहत था। वहीं, तिस्ती चौकी इंचार्ज भागमल ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन