फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager commits suicide by hanging himself after not being given a blazer

UP: ब्लेजर न दिलाने पर किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार के लोग रहे बदहवास

Tue, 18 Feb 2025 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: ब्लेजर न दिलाने पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging himself after not being given a blazer
उमंग की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवली कस्बा के देवनगर में पारिवारिक शादी में ब्लेजर न दिलाए जाने से नाराज एक किशोर ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगा लिया। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवनगर निवासी प्रमोद तिवारी के पुत्र उमंगा (15) ने मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। घर लोगों ने पंखे के कुंडे में उमंग को लटका देख शोर मचाया। किसी तरह उसे फंदे से उतार कर परिवार के लोग सीएचसी शिवली ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता प्रमोद, मां रुचि, बहन शिखा व अन्य परिवारीजन बिलखते रहे।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटा कक्षा-11 का छात्र था। परिवार में शादी थी। शादी के लिए बेटा ब्लेजर दिलाने की जिद कर रहा था। इस पर उसे मौसम में हुए बदलाव को लेकर ब्लेजर न लेने के लिए मना किया गया था। इसी बाच से वह नाराज हो गया था। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार काे ढांढस बंधाया। शिवली थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल से शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed