फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager and youth committed suicide bodies found hanging from the noose uproar among family members

Kanpur: किशोरी और युवक ने दी जान, फंदे पर लटकते मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम…जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jan 2025 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jan 2025 12:58 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में  किशोरी और युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Teenager and youth committed suicide bodies found hanging from the noose uproar among family members
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और युवक का शव  फंदे पर लटकता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच शुरू की। नवाबगंज के एक गांव में प्रेमी के जेल जाने के बाद से मानसिक तनाव में चल रही 17 वर्षीय किशोरी ने बुधवार देर रात बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मजदूर की 17 वर्षीय छह माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने प्रेमी को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। जिसके बाद से किशोरी परिजन पर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। विरोध करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी। बुधवार देर रात फंदे से उसका शव फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

नशे की हालत में पहुंचा था घर
नवाबगंज पुलिस और फॉरेंसिक जांच कर रही है। वहीं नवाबगंज थानाक्षेत्र के सुखऊपुरवा में 38 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद शराब का लती था। बुधवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस पर पिता भिखारी प्रसाद ने उसे डांट दिया। जिसके बाद वह कमरे में चला गया। अन्य परिजन उसे बुलाने गए तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। जिससे हड़कप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed