फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage girls body was found hanging from a tree family members created ruckus murder report against three

Farrukhabad: पेड़ पर लटका मिला था किशोरी का शव, परिजनों का हंगामा…लगाया जाम, तीन पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 27 Dec 2024 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

Farrukhabad News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में पेड़ से किशोरी का शव लटका मिला था। मामले में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के परिजनों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Teenage girls body was found hanging from a tree family members created ruckus murder report against three
भीड़ को समझाते क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामताल मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे पर मिले किशोरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने नवाबगंज-अचरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर नहीं माने, तो सीओ ने पिता से तहरीर लेकर तीन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी अवधेश कुमार की पुत्री रोशनी (15) बुधवार रात शौच को जाने के बाद नहीं लौटी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह करीब दो किमी दूर रामताल मंदिर परिसर में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे नवाबगंज-आचरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, दरोगा इंद्रजीत सिंह, गिरीश कुमार, योगेश श्रीवास्तव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने मृतका के पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर जाम नहीं खोला। सीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता से बात कर तहरीर लेकर सलेमपुर निवासी सचिन, कादरीगेट थाने के गांव नगला कलार निवासी सचिन राजपूत, कृष्णा राजपूत पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शव का कराया गया अंतिम संस्कार
इसमें कहा कि आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर पैर तोड़ दिए। इसके बाद दो किमी दूर कक्योली स्थित रामताल मंदिर परिसर में पेड़ पर लटका दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिसरों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तीन आरोपियों पर हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का अंतिम संस्कार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed