फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage girl who left Delhi angry was found at Central

Kanpur News: दिल्ली से नाराज होकर निकली किशोरी सेंट्रल पर मिली

Sat, 07 Mar 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who left Delhi angry was found at Central
कानपुर। स्कूल के साथी छात्र से बात करने पर मां के डांटने से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने खोज निकाला। किशोरी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में अकेली सफर करती मिली। उसे दिल्ली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली के थाना प्रभारी गांधीनगर से सूचना मिली कि दक्षिण संतोषपुर की रहने वाली 14 साल की किशोरी ट्रेन से कानपुर की तरफ निकली है। इस पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान आनंद विहार टर्मिनल से हटिया जाने वाली 12874 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में चेकिंग की गई तो जनरल कोच में किशोरी मिल गई। आगे की कार्रवाई दिल्ली की गांधीनगर पुलिस ही करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed