फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage girl misdeed in front of her deaf and mute brother, when she screamed a cloth was stuffed in her mouth

UP: मूक-बधिर भाई के सामने किशोरी से दुष्कर्म, चीखने पर मुंह में भर दिया कपड़ा...आरोपी फरार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Dec 2023 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

Unnao Crime: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed in front of her deaf and mute brother, when she screamed a cloth was stuffed in her mouth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में युवक ने घर में घुसकर मूक-बधिर भाई के सामने किशोरी से दुष्कर्म किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। भाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। वह पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई को इशारे से बुलाकर लाया।

विज्ञापन

हालांकि तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) सोमवार देर शाम घर पर खाना बना रही थी। घर में उसका मूक-बधिर छोटा भाई भी था। मां पड़ोसी के घर गई थी।
विज्ञापन

उसी समय पड़ोस में रहने वाला सौरभ नाम का युवक घर में पहुंचा और उसे खींचकर कमरे ले गया। किशोरी के चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया और दुष्कर्म किया। घर में मौजूद मूक-बधिर भाई ने बचाने का प्रयास किया, तो उसे धक्का देकर गिरा गिया। वह दौड़कर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई को इशारे से बुलाकर लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास
चचेरे भाई के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed