Kanpur: किशोरी को बहाने से कारखाने बुलाया, बालक ने की छेड़छाड़...बक्से में बंद करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Kanpur News: किशोरी के भाई का आरोप है की उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। इससे वह बेहोश हो गई, जिसे आरोपी बालक द्वारा एक बक्से में बंद कर दिया गया था। उसे निकाल कर वह उसे कोतवाली ले गया।
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट की एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बहाने से कारखाने में बुलाकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक 15 वर्षीय बालक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली गंगा घाट पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
सोमवार शाम छह बालू घाट चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के घर जा रही थी। तभी रास्ते में गंगा घाट निवासी 15 वर्षीय सुभाष उसे मिला और बहाने से उसे अपने कारखाने ले गया। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि कारखाने में सुभाष ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
भाई का आरोप- बहन से मारपीट की गई है
किशोरी से मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। वहीं, किशोरी के भाई का आरोप है की उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। इससे वह बेहोश हो गई, जिसे आरोपी बालक द्वारा एक बक्से में बंद कर दिया गया था। उसे निकाल कर वह उसे कोतवाली ले गया।
बक्से वाली बात से भी इन्कार
कोतवाली गंगा घाट निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का होना प्रतीत हो रहा है। बक्से वाली बात से भी इन्कार किया गया है।