{"_id":"5967ae054f1c1b74118b4659","slug":"teenage-girl-abuse-at-gun-point-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में मौका पाकर घुसा हैवान, फिर तमंचा दिखा किशोरी के साथ की दरिंदगी की सारी हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में मौका पाकर घुसा हैवान, फिर तमंचा दिखा किशोरी के साथ की दरिंदगी की सारी हदें पार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी करतूत सामने आई है। इसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
डेमो
यहां बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान एक सूने घर में मौका पाकर घुसा और वहां मौजूद एक किशोरी को तमंचा दिखाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इस मामलें में पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे वह पत्नी के साथ खेत में था। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक सोनू घर में घुस गया।
डेमो
उसने बेटी को तमंचा दिखाकर दुराचार किया। बेटी के चीखने पर सोनू उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो वहां आरोपी के चाचा समेत 4 लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए किशोरी को जिला अस्पताल भेजा।
उधर, इस बारे में गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिवार को पीटने का आरोप गलत है।
उधर, इस बारे में गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिवार को पीटने का आरोप गलत है।