Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teen shed ke pol par utara karant, yuvak kee maut

टीन शेड के पोल पर उतरा करंट, युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
teen shed ke pol par utara karant, yuvak kee maut
खागा(फतेहपुर)। टीन शेड के पोल पर उतरे करंट से युवक की मौत हो गई। खागा कस्बे के अहरीपर मोहल्ला निवासी सरजू (25) पुत्र रामचरन बाजार में चाय का ठेला लगाता था। घर में उसके माता-पिता के साथ पत्नी व दो साल की बच्ची है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह लोहाई गली (माहेश्वरी मार्केट मोड़) के पास चाय बेच रहा था। तभी तेज बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए वह मोड़ पर स्थित एक घर के चबूतरे पर टीन शेड के नीचे जाकर खड़ा हो गया। जैसे ही उसने टीन शेड में लगे लोहे के खंभे को हाथ लगाया वैसे ही करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद जब लोगों का ध्यान उस पर गया तो परिजनों को बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ न हो सका।
विज्ञापन

वहीं सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे परवेज आलम, महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी, अंकित यादव सरजू के घर अहरीपर मोहल्ले पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी, विभाग से मुआवजे की मांग की। वहीं, सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम खागा को करंट से हो रही घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इसमें जर्जर तारो को बदलने, लटक रही तारों को ऊंचा करने, खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने जैसी मांगे शामिल रहीं। इस मौके पर शिव सिंह यादव, अंशू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्यूज जोड़ने बिजली के खंभे में चढ़े युवक की मौत
कोतवाली क्षेत्र के भखरना गांव में फ्यूज जोड़ने के लिए बिजली के खंभे में चढ़े युवक की करंट से मौत हो गई। मुआवजे की मांग कर परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम परिजनों से देर शाम तक वार्ता करते रहे। गांव के रहने वाले शैलेंद्र तिवारी (27) उर्फ बचुन्नी पुत्र सुरेंद्र नाथ तिवारी बिजली का काम जानता था। सुरेंद्रनाथ का आरोप है कि बुधवार की सुबह रामीपुर गांव के रहने वाले अनिल उसके बेटे को बुलाकर भखरने गांव स्थित अपने नलकूप पर ले गए थे। जहां उसे बिजली के खंभे में चढ़कर फ्यूज ठीक करने के लिए कहा गया। जैसे ही शैलेंद्र खंभे पर चढ़ा और फ्यूज को छुआ तो वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में शैलेंद्र की पत्नी प्रीती व दो महीने की बिटिया है। दरअसल, शैलेंद्र बिजली की तारों को जोड़ने का काम जानता था। वह गांव के एक लाइनमैन के संपर्क में भी था। पिता ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद पहुंची पुलिस जब शव को कब्जे में लेने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि अधिकारियों को बुलाया जाए। परिजनों को मुआवजा दिया जाए। पुलिस जब शव उठाने में सफल नहीं हुई तो एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम छह बजे तक शव गांव में ही था। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें लिखित में मुआवजे का आश्वासन नहीं मिलता है तो वह शव लेकर डीएम आवास पहुंचेंगे। खागा पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed