फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teen ghante jaam raha kaanapur-prayaagaraaj haeeve, phanse rahe 5000 vaahan

तीन घंटे जाम रहा कानपुर-प्रयागराज हाईवे, फंसे रहे 5000 वाहन

Fri, 20 Nov 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
teen ghante jaam raha kaanapur-prayaagaraaj haeeve, phanse rahe 5000 vaahan
हाईवे के जाम में लाइन से खड़े वाहन। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भिटौरा चौराहे के नजदीक डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रेलर के फंस जाने से 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। निर्माण के कारण एक लेन के बंद होने से दोनों तरफ का यातायात एक ही तरफ से गुजरने के कारण ऐसा हुआ। देखते-देखते करीब पांच हजार वाहन जाम में फंस गए। वाहन चालकों ने शहर के अंदर से होकर निकलने का प्रयास किया तो यहां भी जाम की स्थिति बन गई। जिला अस्पताल के सामने जाम के कारण एंबुलेंस फंस गईं। जिसे निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद दोपहर 12 बजे लगा जाम तीन बजे तक सामान्य हो सका।
विज्ञापन

भिटौरा चौराहे पर पुल का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने यहां पर हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया है। दूसरी लेन से दोनों तरफ के वाहन गुजर रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे कानपुर की ओर से आ रहा एक ट्रेलर डायवर्जन प्वाइंट से मुड़ा तो सामने एक दूसरा ट्रक आ गया। दोनों ट्रकों के आमने सामने आते ही पीछे वाहनों की कतारें लगने लगीं। कुछ देर में लंबा जाम लग गया। प्रयागराज से कानपुर की ओर की लेन चालू होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगती चलीं गईं। कई वाहन दूसरी लेन पर चले जाने से फंस गए। छोटे वाहन आगे निकलने के प्रयास में आड़े तिरछे फंस गए। बिलंदा से अल्लीपुर तक करीब 15 किमी हाईवे जाम रहा और वाहन कतार से खड़े रहे। कई वाहन जब शहर के अंदर से होकर गुजरने लगे तो यहां भी जाम लग गया। जिला अस्पताल के सामने, पालिका चौराहे, रोडवेज बस अड्डे चौराहे, बाकरगंज चौराहे पर जाम की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आने और यहां से जाने वाली एंबुलेंस जाम के कारण फंस गई। जिन्हें काफी प्रयास के बाद पुलिस ने निकाला। यातायात प्रभारी त्रिवेदी पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ हाईवे पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। एक घंटे तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। नउवाबाग से जयराम नगर तक जाम की वजह से वाहनों की लाइन लगी रही। हाईवे का जाम खुलने के बाद बांदा रोड का जाम भी खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed