{"_id":"67f90c398583cc805f0d26c6","slug":"teen-and-teenager-committed-suicide-by-hanging-themselves-there-was-talk-of-a-love-affair-between-them-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: फंदा लगाकर किशोर व किशोरी ने दी जान, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: फंदा लगाकर किशोर व किशोरी ने दी जान, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 11 Apr 2025 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:04 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: बरौरा थाना क्षेत्र में किशोर और किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव अलग-अलग पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में बरौरा थाना क्षेत्र के टुटईचांद में शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब एक किशोर ने जामुन के पेड़ व किशोरी ने घर के पीछे बेर के पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगा जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है। टुटईचांद निवासी एक 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर अवधेश कटियार के खेत पास जामुन के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानाकारी दी।
विज्ञापन
घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू
इसी बीच गांव की 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के पीछे खड़े बेर के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। घटना स्थल पर सीओ डेरापुर देवेंद्र कुमार ने पहुंच जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन