{"_id":"69236f58df6cbab8cf0e4bb5","slug":"teen-accused-of-theft-jeweler-who-bought-jewelry-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-135929-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरी का आरोपी किशोर, गहने खरीदने वाला सराफ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरी का आरोपी किशोर, गहने खरीदने वाला सराफ पकड़ा
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने ऑटो चालक के घर चोरी करने के आरोपी किशोर और चोरी के गहने खरीदने वाले सराफ को पकड़ा है। इनके पास से 1900 रुपये और कुछ गहने भी बरामद किए। किशोर को इटावा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है जबकि सराफ को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
भूरेपुरवा में 18 नवंबर को ऑटो चालक दीपू शुक्ला का परिवार गंगापुर में भांजी की शादी में गया था। शाम को वहां से लौटने पर परिजनों को चोरी का पता चला। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की। रविवार दोपहर आरोपी किशोर को विजया चेस्ट हास्पिटल के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी का माल राजीव विहार स्थित कबीर ज्वैलर्स के मालिक योगेंद्र सोनी को बेचने की बात बताई। पुलिस ने सराफ को भी भूरेपुरवा तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।