फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Technical training provided to expedite claim settlement.

Kanpur News: क्लेम निस्तारण में तेजी के लिए दिया तकनीकी प्रशिक्षण

Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Technical training provided to expedite claim settlement.
कानपुर। ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने और बीमा क्लेम के त्वरित निस्तारण के लिए भारतीय बीमा सर्वेयर एवं हानि निर्धारक संस्थान (आईआईआईएसएलए) की ओर से रविवार को रामादेवी स्थित एक होटल में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कानपुर समेत आसपास के जिलों के वर्कशॉप प्रतिनिधियों, सर्विस एडवाइजरों और विभिन्न ऑटोमोबाइल डीलरों के प्रबंध निदेशकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ बीमा सर्वेयर एके सिन्हा ने क्लेम प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, सर्वेयर से समन्वय, टीएटी, अनुमान व अंतिम बिल, पार्ट्स-लेबर विवरण और पॉलिसी की शर्तों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने क्लेम से जुड़ी विभिन्न परिस्थितियों पर विशेषज्ञों से चर्चा की। आईआईआईएसएलए के पूर्व निदेशक एवं दुर्घटना विशेषज्ञ निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्थान का दूसरा तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य वर्कशॉप, सर्वेयर और बीमा क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्लेम प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। कार्यक्रम में आईआईआईएसएलए कानपुर के कोऑर्डिनेटर पीके चतुर्वेदी, डिप्टी कोऑर्डिनेटर सोनी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नीरज चड्ढा, वैभव अग्रवाल, प्रवीण चौरसिया, अभिषेक बाजपेयी और अनुभव शर्मा मौजूद रहे। उत्कृष्ट क्लेम दस्तावेजीकरण के लिए व्यास बाजपेयी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed