{"_id":"5c6cedb2bdec22629b007ebb","slug":"technical-problem-in-kanpur-delhi-air-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कानपुर के लिए उड़ा जहाज रास्ते से लौटा, ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कानपुर के लिए उड़ा जहाज रास्ते से लौटा, ये वजह आई सामने
Wed, 20 Feb 2019 03:39 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे से हवा में आते ही विमान में तेज आवाज आने लगी। सारे यात्री सहम गए। तभी पायलेट की ओर से एनाउंस किया गया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसे वापस दिल्ली उतारा जा रहा है।
तब यात्रियों को लगा कि कुछ देर में विमान ठीक हो जाएगा, लेकिन तकनीक खराबी पकड़ में आने में ही दो घंटे लग गए। इस कारण दिल्ली से कानपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सवा दो घंटे देरी से चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट पहुंची।

Trending Videos
डेमो पिक
यात्रियों से बातचीत
मैं भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वापस घर आ रहा था। फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद उसमें तकनीकी खराबी के कारण मरम्मत कि वजह से फ्लाइट काफी लेट हो गई। इस चक्कर में काफी समय बेकार चला गया।
मैं अपने घर इंदौर से निजी कार्य से कानपुर आई हूं। दिल्ली से आने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण इंदिरागांधी एयरपोर्ट पर इसके बाद अहिरवां एयरपोर्ट पर भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे अच्छा तो ट्रेन का सफर कर लेती तो आराम से पहुंच जाती।
स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के बाद खराब होने से उसे दुबारा ठीक होकर उड़ान भरने में काफी समय लग गया। अब मुझे महसूस हो रहा है कि इससे अच्छा यदि मै लखनऊ अमौसी के लिए हवाई टिकट लिया होता तो शायद अपने घर जल्दी और आराम से आ जाता।

- पंडित केए दुबे पद्मेश, ज्योतिषाचार्य, रतन लाल नगर निवासी
मैं अपने घर इंदौर से निजी कार्य से कानपुर आई हूं। दिल्ली से आने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण इंदिरागांधी एयरपोर्ट पर इसके बाद अहिरवां एयरपोर्ट पर भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे अच्छा तो ट्रेन का सफर कर लेती तो आराम से पहुंच जाती।
- महिमा, इंदौर निवासी
स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के बाद खराब होने से उसे दुबारा ठीक होकर उड़ान भरने में काफी समय लग गया। अब मुझे महसूस हो रहा है कि इससे अच्छा यदि मै लखनऊ अमौसी के लिए हवाई टिकट लिया होता तो शायद अपने घर जल्दी और आराम से आ जाता।
- संजय दास, व्यापारी, माल रोड निवासी