फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   technical issue in in engine of kaifiyat express

कैफियत एक्सप्रेस का इंजन हुआ खराब, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Sun, 12 May 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 May 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
technical issue in in engine of kaifiyat express
कैफियत एक्सप्रेस का खराब इंजन - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से नई दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस का इंजन इटावा जिले में बलरई स्टेशन के पास खराब हो गया। परेशान यात्रियों ने ट्रैक पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे दो राजधानी समेत कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। करीब 45 मिनट बाद पुलिस और स्टेशन प्रशासन ने समझाकर यात्रियों को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद ट्रेनों को लूपलाइन से निकाला गया। जिन यात्रियों को जल्दी थी उन्हें मगध एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया। इंजन बदलकर करीब चार घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया। 
विज्ञापन


कैफियत एक्सप्रेस (12225) सुबह 4:37 बजे इटावा स्टेशन दिल्ली की ओर रवाना हुई। 24 किलोमीटर आगे  बलरई स्टेशन करीब 4:59 बजे कैफियत एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। करीब एक घंटे तक यात्रियों ने ट्रेन चलने का इंतजार किया, इसके बाद उनके सब्र का बांध टूट गया। करीब 150 यात्रियों  ने ट्रैक पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री लाल अंगौछा लेकर ट्रैक पर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इससे आगरा से  लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। इसी बीच कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही दो राजधानी एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। ट्रैक पर यात्रियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस व बलरई रेलवे स्टेशन के अधिकारी पहुंचे और यात्रियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मगध एक्सप्रेस पहुंच गई। इस ट्रेन को भी आउटर पर रोकना पड़ा। इसी ट्रेन से लूप लाइन ने जल्दी जाने वाले यात्रियों को रेल अधिकारियों ने दिल्ली की ओर रवाना कर दिया। इसके बाद कैफियत एक्सप्रेस का खराब इंजन हटाकर पीछे लगे दूसरे इंजन को लगाकर सुबह 9:27 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed