फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Technical information given to members of Defence Workers Union

Kanpur News: प्रतिरक्षा मजदूर संघ के सदस्यों को दी तकनीकी जानकारियां

Mon, 04 Aug 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Technical information given to members of Defence Workers Union
कानपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से जुड़े सदस्यों व कर्मचारियों को काम के दाैरान काम आने वाली तकनीकी जानकारियां दी गईं। रविवार को नवीन मार्केट स्थित संघ के केंद्रीय कार्यालय में शिक्षा वर्ग का आयोजन हुआ। इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में सभी रक्षा संस्थानों से आए संघ के अध्यक्ष, महामंत्री व सदस्यों को स्टडी क्लास के माध्यम से जागरूक किया गया। प्रथम सत्र में मुकेश सिंह ने ओपीएस, एनपीएस और यूपीएस के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में सुधीर त्रिपाठी ने प्रमोशन व वेतन निर्धारण करना बताया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने यूनियन के फॉर्म के विषय में व कोषाध्यक्ष पुनीत चंद्र गुप्ता ने लेबर कोड्स के पुराने नियमों को बताया। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त मंत्री योगेंद्र चौहान, संचालन राम शंकर विश्वकर्मा ने किया। यहां पर श्रीकांत अवस्थी, तनवीर अहमद, आशीष सिंह, नन्हे लाल, शिवेंद्र सागर शर्मा, सरबजीत सिंह, अमरेंद्र मोहन आदि रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed