कानपुर देहात में उद्याेग कर्मी एक्सप्रेस का पहिया जाम, बड़ा हादसा टला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश अभी इंदाैर-पटना एक्सप्रेस हादसे से उभर भी नहीं पाया था कि रेलवे की लापरवाही ने एक अाैर बड़े हादसे काे दावत दे दी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ ने इस हादसे काे समय रहते राेक लिया।घटनास्थल इस बार भी कानपुर देहात का कानपुर-झांसी रेलवे रूट रहा।
उद्योगकर्मी एक्सप्रेस शुक्रवार की दाेपहर कानपुर से वल्साड़ की अाेर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही कानपुर देहात के मलासा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन में लाेगाें काे गड़बड़ी का अंदेशा हाेने लगा। लाेगाें ने इसकी शिकायत ट्रेन के ड्राइवर अाैर गार्ड से की ताे ड्राइवर ने किसी तरह ट्रेन काे नजदीकी मलासा स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया। लाेगाें ने पहिए से अावाज अाने की बात कही। ट्रेन राेक जब चेक किया गया ताे एस12 और एस 14 बाेगी के पहिए जाम मिले। ड्राइवर ने इसे दुरूस्त कराने के लिए स्टेशन मास्टर से कहा ताे उसने गाड़ी झांसी तक ले जाने की बात कह डाली। लेकिन ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर की न सुनी अाैर उनसे लिखित में कहने काे बाेला। इसपर स्टेशन मास्टर ने कानपुर से इंजीनियराें की टीम बुलाकर ट्रेन काे दुरूस्त कराया गया। करीब चार घंटे के बाद जब इंजीनियराें ने हरी झंडी दिखाई ताे ट्रेन काे रवाना किया जा सका।
उधर ट्रेन में खराबी की बात काे लेकर यात्रियाें ने जमकर हंगामा काटा। नारेबाजी के बीच यात्रियाें ने खराबी के लिए रेलवे काे जिम्मेदार ठहराया। लाेगाें ने रेल मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया।