फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   technical fault found in udyog karmi express in kanpur

कानपुर देहात में उद्याेग कर्मी एक्सप्रेस का पहिया जाम, बड़ा हादसा टला

Sat, 26 Nov 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
technical fault found in udyog karmi express in kanpur
ट्रेन में खराबी के बाद लाेगाें ने किया हंगामा, जमकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर देहात

देश अभी इंदाैर-पटना एक्सप्रेस हादसे से उभर भी नहीं पाया था कि रेलवे की लापरवाही ने एक अाैर बड़े हादसे काे दावत दे दी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ ने इस हादसे काे समय रहते राेक लिया।घटनास्थल इस बार भी कानपुर देहात का कानपुर-झांसी रेलवे रूट रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

उद्योगकर्मी एक्सप्रेस शुक्रवार की दाेपहर कानपुर से वल्साड़ की अाेर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही कानपुर देहात के मलासा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन में लाेगाें काे गड़बड़ी का अंदेशा हाेने लगा। लाेगाें ने इसकी शिकायत ट्रेन के ड्राइवर अाैर गार्ड से की ताे ड्राइवर ने किसी तरह ट्रेन काे नजदीकी मलासा स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया। लाेगाें ने पहिए से अावाज अाने की बात कही। ट्रेन राेक जब चेक किया गया ताे एस12 और एस 14  बाेगी के पहिए जाम मिले। ड्राइवर ने इसे दुरूस्त कराने के लिए स्टेशन मास्टर से कहा ताे उसने गाड़ी झांसी तक ले जाने की बात कह डाली। लेकिन ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर की न सुनी अाैर उनसे लिखित में कहने काे बाेला। इसपर स्टेशन मास्टर ने कानपुर से इंजीनियराें की टीम बुलाकर ट्रेन काे दुरूस्त कराया गया। करीब चार घंटे के बाद जब इंजीनियराें ने हरी झंडी दिखाई ताे ट्रेन काे रवाना किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ट्रेन में खराबी की बात काे लेकर यात्रियाें ने जमकर हंगामा काटा। नारेबाजी के बीच यात्रियाें ने खराबी के लिए रेलवे काे जिम्मेदार ठहराया। लाेगाें ने रेल मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed