{"_id":"616465e28ebc3eb34b140877","slug":"technical-education-minister-jitin-prasad-honored-the-meritorious-in-hbtu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंत्री जितिन प्रसाद ने एचबीटीयू में मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- आसमान से बड़ा सोचें लेकिन पैर जमीन पर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंत्री जितिन प्रसाद ने एचबीटीयू में मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- आसमान से बड़ा सोचें लेकिन पैर जमीन पर रहें
Mon, 11 Oct 2021 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:58 PM IST
सार
कुलपति कार्यालय में लगी मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर ड्रोन, सेंसरयुक्त उपकरणों को प्रदर्शित किया। इसमें आग बुझाने वाले ड्रोन, खेतों में पानी न भरे, इसके लिए बनाई गई तकनीक को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने एचबीटीयू में मेधावियों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसमान से बड़ा सोचिए, लेकिन पैर जमीन पर रखिए, अहंकार मत आने दीजिए। अहंकार आने से फैसले गलत हो जाते हैं। भारत का भविष्य कैसा होगा यह आपको तय करना है। ये बातें सोमवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में कहीं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्र-छात्राओं से संवाद और मेधावियों को पुरस्कृत करने आने आए मंत्री ने कहा कि छात्राएं इस लायक बनें कि वह अपनी जिंदगी के फैसले स्वयं ले सकें। कहा, छात्रों को टैबलेट देने की योजना भी पास की गई है।
प्लेसमेंट को बेहतर बनाने के लिए इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थानों में समन्वय कराया जाएगा। एचबीटीयू में इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी की कमी आदि को दूर किया जाएगा। कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि पीएचडी छात्रों के लिए 15 हजार रुपये प्रति माह स्कॉलरशिप की योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
वहीं, छात्रों ने मंत्री से फीस कम करने समेत तमाम समस्याओं को दूर करने की मांग की। इस मौके पर निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार, कुलसचिव प्रो. नीरज कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुनील कुमार, प्रो. रीना सिंघल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आग बुझाने वाले ड्रोन, हेलीकॉप्टर ड्रोन बनाए
कुलपति कार्यालय में लगी मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर ड्रोन, सेंसरयुक्त उपकरणों को प्रदर्शित किया। इसमें आग बुझाने वाले ड्रोन, खेतों में पानी न भरे, इसके लिए बनाई गई तकनीक को प्रदर्शित किया। मंत्री ने मॉडलाें की सराहना की।
कुलपति की ली चुटकी
मंत्री ने कुलपति प्रो. समशेर से चुटकी लेते हुए कहा कि आने वाले समय में आप राजनीति में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की पूजा तो करवा दी है, अब लक्ष्मी पूजा की जरूरत है ताकि विवि में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो सके।
इनको मिले पुरस्कार
परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन करने में तुषार भाटिया, कार्तिक चौहान, दीपिका जुनेजा, शिवांशु कुशवाहा, अभिषेक ओझा और देव तिवारी को पुरस्कृत किया गया। वहीं, खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने पर कंचन सिंह राठौर, जागृति सचान, रोली यादव और युवराज सिंह को सम्मानित किया गया।