फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tech student death in accidents, including five

हादसों में बीटेक छात्र समेत पांच की मौत

Sun, 01 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 01 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tech student death in accidents, including five
सनी - फोटो : amarujala

कानपुर। सड़क हादसों में बाइक सवार बीटेक छात्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इलाहाबाद के नयापुरवा, स्टेनली रोड निवासी कुमार कुश (24) भौंती स्थित इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक कर रहा था। शनिवार दोपहर हेलमेट लगाकर बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। तभी रनियां स्थित कुशल फूड फैक्ट्री के सामने हाइवे पर खड़े ट्रक मेें पीछे से जा घुसा और घायल हो गया। जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, उन्नाव के अजगैन निवासी मंगल सिंह (45)  दोस्त मनोज सिंह के साथ सरवनखेड़ा में रिश्तेदार पिंटू सिंह की मां के अंतिम संस्कार में आया था। मंगल व मनोज हेलमेट लगाकर बाइक से बिठूर जा रहे थे। रायपुर में डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां मंगल की मौत हो गई।
विज्ञापन


कानपुर साउथ सिटी के जरौली फेस वन निवासी बाबूलाल का बेटा सनी (24) पीरोड की एक ज्वैलरी शॉप में नौकरी करता था। पिता बाबूलाल के मुताबिक वह सुबह दुकान के लिए घर से साइकिल पर निकला था। बर्रा के यादव मार्केट चौकी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौत से नाराज लोगों ने ट्रक पर पथराव किया। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि जरौली नरपत नगर निवासी ट्रक चालक नरेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पनकी इंडियन आयल के सामने कालपी रोड पर शनिवार को एक महिला (35) पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आए टैंकर ने रौंद दिया। वहां से गुजर रहा बाइक सवार युवक अविनाश त्रिवेदी (20) भी टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गया। हॉस्पिटल में युवक ने बताया कि आर्यनगर स्थित नर्सिंगहोम में वह अप्रेन्टिस करके घर लौट रहा था। पनकी एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि महिला की शिनाख्त की कोशिश हो रही है।


हेलमेट नहीं पहना था  
विनायकपुर निवासी राहुल (25) घर पर ही बाइक का सर्विस सेंटर चलाता था। भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को राहुल के दोस्त मुनेश (25) के सरसौल निवासी मामा के लड़के वीर सिंह की शादी थी। वह मुनेश और काकादेव निवासी दोस्त जोगेश्वर (35) के साथ बिना हेलमेट बाइक से शादी में गया था। बाइक राहुल चला रहा था। चकेरी हाईवे पर रूमा भौंती फ्लाईओवर के पास ही अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। हैलट में राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। मुनेश, जोगेश्वर की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed