{"_id":"6ac6b509e5791f077f0679b1","slug":"teams-from-ghaziabad-hapur-banda-agra-gorakhpur-etah-and-amroha-won-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158191-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गाजियाबाद, हापुड़, बांदा, आगरा, गोरखपुर, एटा व अमरोहा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गाजियाबाद, हापुड़, बांदा, आगरा, गोरखपुर, एटा व अमरोहा की टीम जीती
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर के आयोजित डाॅ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में सात मुकाबले खेले गए। गाजियाबाद, हापुड़, बांदा, आगरा, गोरखपुर, एटा और अमरोहा ने जीत दर्ज की।
शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में हुए पहले मैच में गाजियाबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। अलीगढ़ की टीम 19.3 ओवर में 143 रनों पर सिमट गई और गाजियाबाद ने 18 रन से मैच जीता। इसी मैदान पर गौतम बुद्ध नगर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बनाए। हापुड़ ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
रहमानिया हमीरपुर मैदान पर हमीरपुर 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। बांदा की टीम ने 17.3 ओवर में पांच विकेट पर 116 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। न्यू रेलवे क्रिकेट ग्राउंड गोरखपुर में महाराजगंज की पूरी टीम 18 ओवर में 82 रन ही बना सकी। गोरखपुर की टीम ने कप्तान पंकज शुक्ला के नाबाद 29 रनों की मदद से 15 ओवर में दो विकेट पर 83 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
अंक सिंह स्टेडियम कुबेरपुर इटावा में आगरा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। इटावा की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 184 रन बना सकी और आगरा ने सात रन से मैच जीता।एटा वेटरंस ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। हाथरस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी और एटा ने चार रन से मैच जीता। रामपुर वेटरंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। अमरोहा ने नसीम अख्तर के नाबाद 72 रनों की मदद से 15.5 ओवर में 111 रन बनाकर जीत हासिल की।