फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team of divers searched for young man in 26 km, no clues

Kanpur News: गोताखोरों की टीम ने युवक को 26 किमी में खोजा, नहीं लगा सुराग

Sat, 08 Nov 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Team of divers searched for young man in 26 km, no clues
इकदिल। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान चचेरे भाई को बचाने में बीएससी छात्र का 84 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर टीम ने यमुना नदी में 26 किमी खंगाला लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। इसके बाद रेस्क्यू अभियान बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पांच नवंबर को करीब नौ बजे ग्राम मूसेपुरा लवेदी निवासी राजीव चौहान का रोहित चौहान उर्फ छोटू (20) अपने चचेरे भाई अमित उर्फ साहित एवं कुछ दोस्तों साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए असाई घाट गया था। वह घाट से करीब 50 मीटर दूरी पर नदी में घुसकर नहा रहे थे, तभी रोहित का चचेरा भाई अमित बहाव की तरफ जाने से डूबने लगा था। अमित को बचाने के लिए रोहित ने अपनी जान की बाजी लगा दी, उसने चचेरे भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद गहराई एवं तेज धारा में बहकर लापता हो गया था। एएसपी सिटी, सीओ सिटी समेत थाना पुलिस ने पहुंचकर मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ को नदी में उतारकर खोजबीन शुरू कराई गई, लेकिन रात होने तक उसका पता नहीं चल पाया था। शनिवार सुबह सात बजे से लेकर देर शाम अंधेरा होने तक लगभग 26 किलोमीटर क्षेत्र में एसडीआरएफ ने दो मोटर वोट के जरिए एवं स्थानीय गोताखोरों ने आसपास के क्षेत्र में नदी में रोहित को तलाशा लेकिन फिर भी कोई सफलता हाथ नही लग सकी। रोहित के पिता राजीव चौहान, मां सुमन देवी, बड़े भाई विजय समेत का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया रोहित की तलाश में यमुना नदी में सर्च आपरेशन एसडीआरएफ टीम की मदद से चलाया गया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि अब रेस्क्यू ऑपरेशन कल से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed