फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers will do weekly educational assessment of five children

Kanpur News: शिक्षक पांच बच्चों का करेंगे साप्ताहिक शैक्षिक मूल्यांकन

Tue, 08 Jul 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 08 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers will do weekly educational assessment of five children
कानपुर देहात। जिले में अब प्रत्येक शिक्षक को हर हफ्ते अपनी कक्षा के पांच बच्चों का मूल्यांकन करना होगा। जो निपुण एप के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 1252 प्राथमिक, 347 उच्च प्राथमिक, संविलियन स्कूल 322 व एक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही। शासन ने पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम परीक्षण की व्यवस्था की है। जिस क्रम में प्रत्येक शिक्षक हर सप्ताह अपनी कक्षा के पांच बच्चों का मूल्यांकन कर उनका शैक्षिक स्तर जानेंगे। इसके लिए कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक भी बनाया गया है। जिसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को आंकने के प्रश्न शामिल हैं। सभी बच्चों से रैंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

बीईओ मुख्यालय संजय गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा के निर्देश से अवगत करा दिया है। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर के मापन हेतु निपुण एप प्रयोग किया जाएगा। जिसके सहयोग से छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन होगा। एप पर उपलब्ध प्रश्नों के चयन में बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता का पूरा ध्यान रखा गया है। हर बच्चे से अलग अलग रेंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर बच्चे को तुरंत सहयोग किया जाएगा। शिक्षकों को एप पर 25 सप्ताह की शिक्षण योजना के मुताबिक मूल्यांकन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed