{"_id":"685ee4f8c4fd25d2eb071dc1","slug":"teachers-should-make-students-aware-about-prevention-of-communicable-diseases-kanpur-news-c-220-1-ka21001-128318-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संचारी रोग से बचाव को शिक्षक छात्रों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संचारी रोग से बचाव को शिक्षक छात्रों को करें जागरूक
Sat, 28 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र के एक निजी डिग्री काॅलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को बैठक की गई। यहां परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संचारी रोग से बचाव करने के उपाय बताए गए। जिससे एक जुलाई से स्कूल खुलने पर आने वाले छात्रों को जागरूक किया जा सके।
यूनिसेफ के प्रतिनिधि जयंती वर्मा ने शिक्षकों को बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई बहुत आवश्यक है। स्कूल आने वाले छात्रों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर आने व शोच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन हाथ को धुलने को कहें। रात में सोते समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग भी करें।
डॉ. प्रदीप ने बताया की एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग रोकथाम अभियान चलाया जाएगा। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में विद्यालयों में जलभराव व गंदगी न रहे, इसका विशेष ध्यान देना होगा। बुखार, उल्टी आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवाई लें। यहां बीसीपीएम गौरव, दिनेश सिंह, नागेंद्र वर्मा, अविनाश कुमार, सुरेश संखवार, अख्तर हुसैन, प्रवीण कुमार, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।