फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers of students who perform well in scholarship exams will be honored

Kanpur News: छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्रों के शिक्षक होंगे सम्मानित

Thu, 16 Apr 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Teachers of students who perform well in scholarship exams will be honored
कानपुर। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित होंगे। 19 अप्रैल 2026 को लखऊ के इंदिरानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में समारोह का आयोजन होगा। सम्मानित होने वाले प्रदेश के कुल 409 स्कूलों में शहर के 10 स्कूल हैं। वहीं, कानपुर देहात के तीन स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन (सीटीई) के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं का चयन होने पर संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीसी जरगांव से पूनम दुबे, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज से बाबू सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौतापुर कला से मंजू, उच्च प्राथमिक विद्यालय पचोर से डॉली दीक्षित, उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर से अर्चना जादौन, यूपीएस दयालपुर से अब्दुल मजीद सिद्दकी, कंपोजिट विद्यालय हरदौली से पियूष द्विवेदी, कंपोजिट विद्यालय गोहलियापुर से आशा कटियार, पीएमश्री स्कूल पूरा से आशा गुप्ता को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed