फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers from 226 Schools Honored at Nipun Felicitation Ceremony

Kanpur News: निपुण सम्मान समारोह में 226 विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित

Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers from 226 Schools Honored at Nipun Felicitation Ceremony
कानपुर। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में सोमवार को जनपद स्तरीय निपुण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 226 विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें भीतरगांव व शिवराजपुर के 39, पतारा के 25, घाटमपुर के 24, बिधनू के 21, चौबेपुर के 20, कल्याणपुर के 16, सरसौल के 12, बिल्हौर के 10, ककवन के पांच और नगर क्षेत्र के 15 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


अध्यक्षता डॉयट के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार राय ने की। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने टीमवर्क के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान चयनित स्कूलों में निपुण विद्यालय का लोगो पेंट कराने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में एसआरजी डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि कक्षा एक और दो का परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर बच्चों में वितरित किया जाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कक्षा एक से तीन तक के अधिकांश बच्चों की ओर से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर विद्यालय को निपुण घोषित किया जाता है। इसके बाद संबंधित स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से विशेष शैक्षणिक सामग्री, टीएलएम और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण, मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed