{"_id":"eb2ed4deb33a184f0dcec90bcca0f8ad","slug":"teachers-dharna-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापकों ने वेतन नहीं मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापकों ने वेतन नहीं मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने अध्यापकों ने 6 माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उधर, बीएसए ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गुरुवार को शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने अध्यापकों ने बीएसए से वेतन दिलाए जाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि सहायक अध्यापक का कार्य देख रहे शिक्षामित्रों के सामने भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
वेतन नहीं मिलने से वह भुखमरी की कगार पर हैं। प्रपत्र संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बावजूद इसके मामले में कोई सुनवाई नहीं होे रही है।
उन्होंने बताया कि पहले सिर्फ दो सत्यापनों पर वेतन भुगतान करने का आदेश हुआ था। लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसी क्रम में जिला प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि वह सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसए की हठधर्मिता के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। वेतन न मिलने पर 15 फरवरी के बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धरने में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष हरमोहन सिंह यादव, महेंद्र सिंह पाल, जगदीश पटेल, नरेंद्र यादव आदि ने विचार रखे। धरने में जितेंद्र यादव, दिनेश राजपूत, रोहित तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, पवन यादव, दिलीप, देवेंद्र, रवींद्र, संदीप, मंजू देवी, पुष्पेंद्र यादव, वीरेंद्र निषाद, राजेश, नरेंद्र, विजय सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।