फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher

शिक्षक शैलेंद्र की प्रेरणा किट का प्रदेश स्तर पर हुआ चयन

Sun, 06 Dec 2020 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
teacher
teacher - फोटो : AKBARPUR
पुखरायां (कानपुर देहात)। मलासा कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पुलंदर में तैनात शिक्षक शैलेंद्र कुमार सचान की तैयार गणित विषय की प्रेरणा किट को प्रदेश स्तर पर चयनित किया गया है। बच्चे प्रेरणा एप के लक्ष्यों को खेल खेल में पूरा कर सकते हैं। शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में किट का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षक शैलेंद्र कुमार सचान ने बताया कि किट में ऐसी वस्तुएं प्रयोग की गई हैं जिनसे बच्चों को खेल खेल में गणितीय का ज्ञान दिया जा सकता है। जिसमें जोड़ने, घटाने, भाग और गुणा सहजता से सिखाया जा सकता है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद किट की उपयोगिता को देखते हुए प्रदेश स्तर पर चयन किया गया है। डायट प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया शिक्षक शैलेंद्र कुमार सचान सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में रुचि लेते हैं। 2010 और 2019 में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। इसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। प्रदेश स्तर पर गणित विषय की किट के चयन से जिले का गौरव बढ़ा है। शिक्षक शैलेंद्र सचान ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह, मनीष शुक्ला एवं मृदुल मिश्र ने प्रेरणा किट का मूल्यांकन किया। जिसे राज्य स्तर पर निर्माण कराने की हरी झंडी मिली है। प्रतियोगिता में बाराबंकी की चारू गर्ग, अलीगढ़ के यतीश गुप्त, एटा के मुकेश यादव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बरेली के प्रवक्ता मनीष ठाकुर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed