फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher misdeed with girl in farrukhabad

फर्रुखाबाद: शादी का झांसा देकर शिक्षक करता रहा दुष्कर्म, दिव्यांग युवती ने लगाया आरोप

Sat, 17 Oct 2020 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Teacher misdeed with girl in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में दिव्यांग युवती ने शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इसमें शिक्षक पर शादी का झांसा देकर 11 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग युवती ने शनिवार को थाना मेरापुर के गांव रामनगर निवासी शिक्षक रोहित यादव, उसके पिता मान सिंह यादव, मीना देवी, विक्रम सिंह, डॉ. राजीव यादव के खिलाफ महिला थाने में शनिवार को दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसमें बताया कि वर्ष 2009 से 2015 तक मानसिंह यादव व उसका पुत्र रोहित उसके मकान में किराए पर रहते रहे। मान सिंह प्राइवेट स्कूल में और पुत्र रोहित कोचिंग पढ़ाता था। वर्ष 2009 में वह जनपद एटा के सराय अगहत के इंटर कालेज में कक्षा दस की परीक्षा देने गई तो मान सिंह के घर पर ही रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोहित के परिजनों से शिकायत की तो इन लोगों ने उससे शादी करवाने का भरोसा देकर कार्रवाई से रोक दिया। इसके बाद रोहित दुष्कर्म करता रहा। बीटीसी करने के बाद अहमदाबाद में नौकरी करने चला गया और जब भी आता तो उसके साथ दुष्कर्म करता था।


27 जून को वह मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अभयपुर नगरिया निवासी एक युवती से शादी कर रहा था। जानकारी होने पर उसने जाकर शादी रुकवाई। 30 जून को रोहित व उसके परिजन घर पर आए और दस लाख रुपये देने के बाद ही शादी करने की धमकी दी। महिला थाने की एसओ विनीता सारथी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed