फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher made girl child victim of misdeed on the pretext of tuition in private primary school

यूपी: प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में ट्यूशन के बहाने शिक्षक ने बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार

Sat, 23 Nov 2019 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Teacher made girl child victim of misdeed on the pretext of tuition in private primary school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
बांदा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। शिक्षक के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार को गांव के खपरैलदार मकान में चल रहे प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल के शिक्षक ने छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोक लिया।
विज्ञापन


 

बच्ची का भाई भी इसी स्कूल में पढ़ता है। शिक्षक ने उसे टॉफी लेने भेज दिया। बच्ची को स्कूल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। भाई टॉफी लेकर पहुंचा तो बाथरूम से बच्ची के रोने की आवाज आई। भाई ने दरवाजा खटखटाया तो शिक्षक दरवाजा खोलकर भाग निकला। 

भाई के साथ घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। मां ने तिंदवारी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक किशन मिश्रा पुत्र कृष्ण गोपाल मिश्रा उर्फ राजू के विरुद्ध 376 आईपीसी व पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

पिता जेल में, मां कर रही परवरिश
बच्ची से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक बालिका के घरवालों से बखूबी परिचित है। कुछ लोग तो दूर की रिश्तेदारी भी बता रहे हैं। बालिका के पिता को गांव में हुई हत्या के मामले में 2016 उम्रकैद की सजा हो गई है। वह इस समय जेल में है। दो बहनों और एक भाई में पीड़ित बच्ची सबसे बड़ी है। पिता के जेल में होने के कारण तीनों बच्चों की परवरिश मां ही कर रही है। घर में आटा चक्की है और किसानी भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed