फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher Eligibility Test to be held on 7th and 8th; 78,000 candidates to participate.

Kanpur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा सात व आठ को, 78 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 06 Feb 2026 03:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher Eligibility Test to be held on 7th and 8th; 78,000 candidates to participate.
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा एक से आठ तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 21वें संस्करण का आयोजन सात व आठ फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 46 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 78 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली में अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह नौ से 9:15 बजे तक प्रवेश पत्र की जांच होगी। 9:30 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में गुरु नानक मॉडर्न स्कूल, डीपीएस बर्रा, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन, श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ, केंद्रीय विद्यालय कैंट, डीपीएस आजादनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल, वीएसईसी श्यामनगर, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, गुलमोहर पब्लिक स्कूल, केवी अरमापुर सहित अन्य को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को केंद्र पर डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल लाना होगा। केवल नीले या काले बॉल पेन से उत्तर देने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग व पर्स आदि प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed