फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher drown in river and returns home after eight months

नदी में डूबा शिक्षक आठ महीने बाद लौटा घर, फिर सुनाई ये कहानी

Tue, 09 Apr 2019 12:19 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
teacher drown in river and returns home after eight months
डेमो पिक
फर्रुखाबाद जिले के ललितपुर में ओरछा मंदिर के पास बेतवा नदी में डूबा शिक्षक आठ महीने बाद लौट आया। उसने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दोबारा से विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की। बीईओ ने जांच कर शिक्षक को दोबारा कार्यभार ग्रहण कराने के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन


जिला ललितपुर निवासी रमेश सिंह यादव पुत्र फूल सिंह ने 2 अक्टूबर 2016 को प्राथमिक विद्यालय रंपुरा नवादा राजेपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। 5 अगस्त को शिक्षक के चचेरे भाई प्रान सिंह ने बीईओ राजेपुर को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि भाई रमेश सिंह 26 जुलाई 2018 को नहाते समय ओरछा मंदिर के पास बेतवा नदी में बह कर लापता हो गए हैं।

विज्ञापन

करीब आठ महीने बाद सहायक अध्यापक रमेश सिंह लौट आए और विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बीएसए ने इस मामले की जांच बीईओ राजेपुर को सौंपी। बीईओ राजेपुर एस एस मौर्य ने जांच कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी।

इसमें कहा कि शिक्षक ने पूछताछ में बताया कि 23 जुुलाई 2018 को छुट्टी लेकर वह अपने गृह जनपद ललितपुर गया था। ओरछा मंदिर के पास बेतवा नदी में नहाते समय वह डूब गया था। किसी तरह से वह बच कर नदी से निकल आया। इसके बाद उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इससे वह न तो विद्यालय आ सका और न इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे सका। बीईओ ने बीएसए से शिक्षक को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed