फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher dies after being hit by a goods train

Kanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after being hit by a goods train
झींझक। डीएफसी रेलवे लाइन पर झींझक स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर बिहार में तैनात फिजिक्स प्रवक्ता की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन बेहाल रहे। पुलिस ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर करीब दोपहर दो बजे डीएफसी डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर डिलवल गांव निवासी केशव अवस्थी (28) वर्ष पुत्र उदय नारायण अवस्थी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही केशव के भाई आशुतोष और पिता उदय नारायण मौके पर पहुंचे। केशव के पिता उदय नारायण ने बताया कि पुत्र केशव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक इंटर कॉलेज में फिजिक्स प्रवक्ता (शिक्षक) के पद पर कार्यरत थे। वह पांच दिनों पहले ही घर आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर घर से निकला था पता नहीं कैसे ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी करने के बाद घटना स्थल से जांच कर साक्ष्य जुटाए। अनहोनी पर परिवार के लोग बिलखते रहे। थानाध्यक्ष निरीक्षक मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed