दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति ने उठाया ये दर्दनाक कदम
यह घटना इटावा जिले में भरथना क्षेत्र के छिरियाहार गांव की है। यहां गांव से कुछ ही दूर स्थित बाग में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल को झकझोर देने वाली बात ये है कि युवक की 6 जुलाई को ही शादी हुई थी।
दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और पति ने यह दर्दनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि हर कोई ये जानने को आतुर दिखा कि आखिर एक युवक ने ये कदम किस वजह से उठाया।