फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher committed suicide by hanging herself

Kanpur: घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 Jan 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 11:29 PM IST
सार

Kanpur News: शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना चकेरी के श्याम नगर की है। 28 जनवरी को शिक्षिका की शादी होनी थी।

विज्ञापन
teacher committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी श्यामनगर के भवानीनगर निवासी एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने गुरुवार की शाम संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन


भवानीनगर निवासी सुरेश चंद्रा की बेटी प्रिया चंद्रा (28) माती अकबरपुर में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। प्रिया की 28 जनवरी को शादी होनी थी। पिता ने उपहार स्वरूप देने के लिए कार भी ली थी। शादी की तैयारी के लिए प्रिया के परिजन गुरुवार की शाम शॉपिंग के लिए गए थे। इस दौरान घर पर प्रिया अकेली थी। उसने रस्सी से पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब खरीदारी कर वापस लौटे, तो उन्हें प्रिया का शव फंदे से लटकता मिला। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। श्यामनगर चौकी प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed