{"_id":"5db9bfc68ebc3e93bb4c806f","slug":"tc-recovered-two-thousand-from-foreign-tourist-in-train-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में विदेशी पर्यटक से टीसी ने वसूले 2000, थमाई 500 की रसीद, यात्री ने रेल मंत्री को किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में विदेशी पर्यटक से टीसी ने वसूले 2000, थमाई 500 की रसीद, यात्री ने रेल मंत्री को किया ट्वीट
Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
टीसी द्वारा माइकल बलोनेक को दी गई रसीद व माइकल बलोनेक द्वारा रेल मंत्री को किया गया ट्विट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से काठगोदाम जाने के लिए ट्रेन में सवार विदेशी पर्यटक से बर्थ के नाम पर टीसी ने दो हजार रुपये वसूल लिए। इसके बदले में पांच सौ रुपये की रसीद थमा दी। पर्यटक ने ट्वीट कर मामले की शिकायत रेल मंत्री पीयूष गोयल से की तो रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मामला सोमवार रात का है। अपने ट्विटर अकाउंट से रेल मंत्री से की गई शिकायत में यूएस निवासी पर्यटक माइकल बलोनेक ने बताया कि वह साथियों के साथ लखनऊ से काठगोदाम जाने के लिए ट्रेन नंबर 13019 बाघ एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

ट्रेन में सवार टीसी ने बर्थ मुहैया कराने के नाम पर उनसे दो हजार रुपये ले लिए। बदले में टीसी ने ट्रेन के कोच नंबर एस-6 में बर्थ नंबर 57, 58, 60, 61 व 63 उन्हें दे दी। माइकल बलोनेक ने लिखा है कि इसके दो घंटे बाद एचआरआई (हरदोई) स्टेशन पर पांच सौ की रसीद देकर टीसी चला गया।
टीसी ने उनके साथ धोखा किया। पर्यटक द्वारा रेलमंत्री को ट्विटर पर की गई शिकायत पर भारतीय रेल सेवा के अधिकृत ट्विटर हैंडल ने प्रतिक्रिया दी। ट्विटर हैंडल से पूरे मामले की जांच कराने व शिकायत निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया है।
मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम के निजी सहायक उत्तम कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो संबंधित मंडलीय मुख्यालय से पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

बोले, नहीं चाहते किसी की नौकरी जाए
भारतीय रेल सेवा के ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया आने के बाद रिट्वीट कर माइकल बलोनेक काफी नर्म दिखाई पड़े। उन्होंने भारतीय रेल सेवा का आभार जताया। कहा कि इस तरह का धोखा विदेशी पर्यटकों और रेलवे दोनों के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं चाहते कि उनकी शिकायत की वजह से किसी की नौकरी जाए। माइकल बलोनेक ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेने के लिए भारतीय रेल सेवा का आभार जताया।