फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tata Consultancy Services and lava job opportunity

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज व लावा में नौकरी का मौका

Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tata Consultancy Services and lava job opportunity

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल युवाओं के लिए नौकरियां लेकर आई हैं। टीसीएस ग्रेजुएट ट्रेनी के 500 पदों और लावा इंटरनेशनल 200 पदों के लिए नियुक्तियां करेगी।

विज्ञापन


लावा इंटरनेशनल में नौकरी के लिए 4 फरवरी को इंप्लायमेंट एक्सचेंज में इंटरव्यू होंगे। आवेदक 3 फरवरी तक एक्सचेंज में बायोडाटा जमा कर सकते हैं। लावा इंटरनेशनल में सिर्फ पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। टीसीएस कंपनी में आनलाइन टेस्ट होगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि लावा कंपनी जूनियर ट्रेनी एसोसिएट के 100 और बी वाक ट्रेनी के 100 पदों पर भर्तियां करेगी। आईटीआई और 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 18-22 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीसी में नौकरी के लिए आवेदक nextstep.tcs.com पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों का 8 फरवरी को आनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। बीसीए, बीएससी 2014, 2015 पास और 2016 में परीक्षा देने वाले आवेदक आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार परक कोर्स की जानकारी दी
कानपुर।
दयाल बाग डीम्ड यूनिवर्सिटी आगरा ने रविवार को नारामऊ में मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन और ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर आपरेटर कोर्स की जानकारी दी। कहा कि यह कोर्स रोजगार परक हैं।


तमाम लोगों को जॉब मिल चुकी है। इस दौरान दयाल बाग संस्थान की 100वीं जयंती भी मनाई गई। साथ ही संस्थापक डॉ. एमबी लाल के जन्म दिवस पर एक ओपेन डे का आयोजन किया। इस मौके पर मोहन लाल देवनानी, प्रताप बहादुर, लाखन सिंह, राधा सत्संगी, रनबीर सिंह, गीता श्रीवास्तव, सुशीला बाजपेयी और रचना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed