फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Task force will prepare new age courses for polytechnic and ITI students 

नौकरी की राह होगी आसान: टास्क फोर्स तैयार करेगी न्यू एज कोर्सेस, पॉलिटेक्निक और आईटीआई छात्रों को फायदा

Sun, 24 Apr 2022 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 09:10 AM IST
सार

तेजी से बदलती उद्योगों की मांग के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए प्रदेश के एजुकेशन सिस्टम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक और आईटीआई छात्रों के लिए न्यू एज कोर्सेस तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा ने टास्क फोर्स बनाई है। 

विज्ञापन
Task force will prepare new age courses for polytechnic and ITI students 
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक और आईटीआई में उद्योगों की मांग और नई तकनीकी को ध्यान में रखते हुए न्यू एज कोर्स तैयार किए जाएंगे। इन कोर्सों को करने के बाद छात्रों को नौकरी मिलने में आसानी होगी। इसके लिए प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा अमृत अभिजात ने टास्क फोर्स का गठन किया है। प्रमुख सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की कंपनियां विश्व में अपने उत्पादों के साथ पकड़ बनाएंगी।

विज्ञापन

ऐसे में उनको प्रशिक्षित स्टाफ की भी आवश्यकता होगी। इसके लिए पॉलिटेक्निक और आईटीआई में न्यू एज कोर्स संचालित करना जरूरी है। इसके लिए अपग्रेडेशन एंड अप स्किलिंग ऑफ टेक्निकल एजुकेशन विषय पर उन्नयन समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य आपस में मंथन करके, इंडस्ट्री विजिट और विशेषज्ञों से बातचीत करके न्यू एज कोर्स का प्रस्ताव बनाकर देेंगे। प्रस्ताव टास्क फोर्स को दिया जाएगा, जिसके बाद फोर्स के सदस्य नए कोर्सों के पाठ्यक्रम और संचालन का काम पूरा कराएंगे।

विज्ञापन

वहीं, टास्क फोर्स इस बात पर ज्यादा ध्यान देगी कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल सके। टॉस्क फोर्स इसके संस्थानों में नए कोर्सों के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों और प्रशिक्षकों को भी उपलब्ध कराएगी। अभी फोर्स में दस सदस्य हैं, बाद यह 21 सदस्यीय होगी। टास्क फोर्स के अध्यक्ष प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग हैं।  

ये होंगे समिति के सदस्य
प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, मिशन निदेशक कौशल विकास, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, निदेशक प्राविधिक शिक्षा, निदेशक आईआईटी द्वारा नामित दो सदस्य, कुलपति एकेटीयू लखनऊ, कुलपति एमएमटीयू गोरखपुर, उद्योगों के पांच सदस्य और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के पांच सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed