फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Target 44 thousand, vaccination done 40 percent

सिर्फ 40 फीसदी पर लुढ़का मेगा वैक्सीनेशन अभियान

Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Target 44 thousand, vaccination done 40 percent
कानपुर देहात। जनपद में टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। मंगलवार को 44 हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह 17412 हजार में सिमट के रह गया। इस तरह मात्र 40 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद के दस ब्लॉक में 197 स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसमें 44 हजार डोज लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। झींझक की वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया था। झींझक परजनी, मंगलपुर में कोविड टीकाकरण केंद्रों का अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने जागरूक किया तो कुछ लोगों ने टीका लगवाया। इसी तरह झींझक सीएचसी, मुंडेरा, परजनी, चिरखिरी, खमहैला, रानेपुर, भूठा समेत 26 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन के नोडल एसीएमओ डॉ. एमके जतारया ने बताया कि शाम तक लक्ष्य के सापेक्ष 17412 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद में लगे पांच हजार टीके
रसूलाबाद सीएचसी समेत क्षेत्र के 28 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंप में 5600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके सापेक्ष लगभग पांच हजार लोगों ने टीका लगवाया। इसी तरह मैथा पीएचसी, प्रतापपुर, बरार, गुडसर, मैथा सहित 13 केंद्रों पर 1230 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदलपुर : आशा कार्यकर्ता करती रहीं जागरूक
ब्लॉक संदलपुर में सीएचसी हवासपुर समेत 17 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक टीकाकरण केंद्रों पर एक-दो ही लोगों ने पहुंच कर अपना टीकाकरण कराया। इसके बाद में आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। तब टीकाकरण में तेजी आई।

राजपुर : 29 स्थानों पर 1603 लोगों को लगा टीका
राजपुर ब्लॉक के 29 स्थानों पर 1603 लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां लक्ष्य पांच हजार का निर्धारित था। एसीएमओ डॉ. आईएच खान ने खासबरा, दुर्राजपुर, छोलापुर, बकसौंधी, खुमानपुर व राजपुर में टीकाकरण की प्रगति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed