{"_id":"60c7adb88ebc3e817c26a5fb","slug":"target-10-thousand-vaccination-is-not-happening-even-half-akbarpur-news-knp6342098108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य 10 हजार, आधा भी नहीं हो रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य 10 हजार, आधा भी नहीं हो रहा टीकाकरण
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है। डीएम के निर्देश के बाद भी कोरोना टीकाकरण लक्ष्य से काफी दूर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे हाल यह है कि प्रतिदिन 10 हजार लोगों के टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष आधे लोगों को भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। इसका मुख्य कारण लोगों की उदासीनता व निगरानी समितियों की ओर से लोगों को जागरूक न करना भी है।
कोरोना की दूसरी लहर का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी भी लोगों को बचाव के लिए सजगता बरतने को कहा जा रहा है। इसका मुख्य कारण आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर आने की भी संभावना है। इसको लेकर शासन व प्रशासन के अधिकारी अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन पर जोर दे रहे हैं। हाल ही में डीएम ने जिले में 10 हजार लोगों को प्रतिदिन टीका लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
जिले में फिलहाल करीब 60 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद भी लक्ष्य के आधे लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सात जून को 3876, आठ को 3248, नौ को 3576, दस जून को 3899, 11 जून को 5009, 12 जून को 4322 तथा 14 जून को 4295 लोगों का ही टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन
इससे आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने नाराजगी भी जताई। इसके बाद भी टीकाकरण में तेजी नहीं आ पा रही है। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि बैठक के माध्यम से लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
संक्रमित क्षेत्रों में बढ़ेगी वैक्सीनेशन की रफ्तार
कानपुर देहात। जिले में अब उन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जहां कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा रहा। इसके लिए अफसरों ने निगरानी समिति को सक्रिय करते हुए निर्देश भी दिए हैं। जिले में 25 टीमें अफसरों की देखरेख में काम कर रहीं हैं। यह लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उन्हें इसके फायदे बता रही हैं।
राजपुर पीएचसी पहुंची वैक्सीन, 80 युवाओं का टीकाकरण
कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील के राजपुर पीएचसी में शनिवार को युवाओं के लिए दी गई वैक्सीन खत्म हो गई थी। इससे काफी लोगों को बिना वैक्सीनेशन के लौटना पड़ा था। इसकी जानकारी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने अफसरों को दी थी।
जानकारी के बाद सोमवार को वैक्सीन की चार सौ डोज अस्पताल भेज दी गई। वहां पहुंचे 80 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 380 लोगों का भी वैक्सीनेशन किया गया। क्षेत्र के इंद्रपुरा, पिचौरा, नैनापुर, तमरापुर आदि गांवों में शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया गया।
लोगों को जागरूक करने में हो रही लापरवाही
कानपुर देहात। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए निगरानी समिति भी बनाई गई, लेकिन वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक नहीं कर रही है। यही वजह है कि रोजाना दस हजार लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य तक स्वास्थ्य विभाग नहीं पहुंच पा रहा है।
ऑनलाइन पंजीकरण से भी हो रही दिक्कत
कानपुर देहात। शासन की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही युवाओं के टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते युवाओं को अभी भी स्लॉट बुक करने में दिक्कत आ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। युवाओं का कहना है कि स्लाट बुक करने का झंझट अगर खत्म हो जाए तो सहूलियत मिलेगी।