{"_id":"58dea1a94f1c1b380763f24c","slug":"taqreer-in-mosques-of-kanpur-against-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS के खिलाफ कानपुर की मस्जिदों में तकरीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISIS के खिलाफ कानपुर की मस्जिदों में तकरीरें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएसआईएस के बेगुनाहों के कत्ल करने और दहशतगर्दी फैलाने के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में जुमे की नमाज के पहले तकरीर हुई। इसमें दहशतगर्दों को इंसानियत का दुश्मन बताया गया। आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल की अपील पर शहर की कई मस्जिदों में भी तकरीर हुईं।
फूलबाग झाड़ीबाबा पड़ाव स्थित मस्जिद में काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि कुरान कहता है कि किसी बेगुनाह का कत्ल करना पूरी इंसानियत का कत्ल करना है। इसके बाद भी आतंकी संगठन बेगुनाहों को मारते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए आईएसआईएस समेत किसी भी आतंकी संगठनों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इनकी नीतियां झूठी हैं, यह धर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगलाते हैं।
मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें। इंग्लैंड में आईएसआईएस का आतंकी हमला यही दर्शाता है। इसमें इमाम कारी लईक बरकाती ने भी विचार रखे। इसके अलावा दूधवाली मस्जिद, यतीमखाना चौराहा की नानपारा मस्जिद, तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद, शारदा नगर मस्जिद, नाजिरबाग मस्जिद में तकरीर हुई।