फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tantrik start molestation with women

बीमार पत्नी को लेकर तांत्रिक के पास पहुंचा पति, झाड़फूंक के नाम पर उसने शुरु कर दिया गंदा काम

Mon, 04 Mar 2019 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Tantrik start molestation with women
तांत्रिक से बहस करते मोहल्ले वाले
फर्रुखाबाद के कंपिल कस्बा थाना से चंद कदम दूर तांत्रिक झाड़फूंक कर अंधविश्वास फैला रहा है। सोमवार को कासगंज से परिजनों के साथ आई महिला से तांत्रिक ने छेड़छाड़ कर दी। सामने बैठे पति ने इसका विरोध किया तो तांत्रिक के इशारे पर गुर्गों ने उसकी धुनाई कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस औपचारिकता कर लौट गई। कस्बा के मोहल्ला पट्टीमदारी निवासी तांत्रिक पिछले कई माह से अपने घर में झाड़फूंक कर रहा है। इस खेल का विरोध करने वालों को दबाने के लिए तांत्रिक ने गुर्गे लगा रखे हैं। सोमवार सुबह कासगंज निवासी युवक अपने माता-पिता के साथ बीमार पत्नी को लेकर वहां पहुंचा। झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

 

मौका देखते ही तांत्रिक ने शुरु कर दी गंदी हरकत

इस पर युवक ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी व गालीगलौज होने लगी। वहां मौजूद गुर्गे तांत्रिक का इशारा मिलते ही युवक पर टूट पड़े और उसे पीटने लगे। परिजनों ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो गुर्गों ने उनसे भी धक्कामुक्की कर दी। शोर सुनकर वहां मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। भीड़ के भी विरोघ करने पर तांत्रिक उनसे भी गालीगलौज करने लगा। इस दौरान हंगामा हो गया।

हालांकि कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। इसी बीच सूचना पर थाने के दरोगा मौके पर पहुंचे और युवक व उसके परिजनों को समझाकर घर जाने की सलाह देकर लौट गए। मोहल्ला निवासी डिंपल शर्मा, पवन कुमार, वीर पांडेय, रामू सैनी आदि ने बताया कि कई बार तांत्रिक के घर में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, उसके गुर्गे दबंग हैं।

इससे अंधविश्वास का कारोबार चल रहा है। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के बजाए औपचारिकता कर लौट जाती है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed