{"_id":"5b98cc44867a55013270ebb3","slug":"tantrik-s-new-adventure-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के कहने पर कब्र से शव निकालने की कोशिश, फिर हुई पुलिस की एंट्री और हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के कहने पर कब्र से शव निकालने की कोशिश, फिर हुई पुलिस की एंट्री और हुआ ये सब
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Sep 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक के कहने पर कब्र से शव निकालने का प्रयास किया गया। जानें पूरा मामला...
औरैया जिले के फफूंद में 14 दिन पूर्व जहरीले कीड़े के काटने से हुई युवक की मौत के बाद एक तांत्रिक के कहने पर परिजनों ने कब्र खोदकर शव निकालने का प्रयास किया। पुलिस भी गड्ढा खुदवाने के लिए राजी हो गई।
गड्ढा खोदा गया पर भीषण दुर्गंध आने की वजह से पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर गड्ढे को बंद करा दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर बहादुर सिंह निवासी हरजीत राजपूत (22) पुत्र रामकिशोर राजपूत 27 अगस्त को खाना खाकर घर की छत पर लेटा था।

रात में किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो युवक को अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने उसके शव को खेतों में दफना दिया था।
मृतक के बड़े भाई सुरजीत ने बताया कि किसी ने परिजनों को बताया कि याकूबपुर के पास ग्राम हिम्मतपुर में एक तांत्रिक है जो सांप के काटने से मरे लोगों को जीवित कर देता है।
मृतक के बड़े भाई सुरजीत ने बताया कि किसी ने परिजनों को बताया कि याकूबपुर के पास ग्राम हिम्मतपुर में एक तांत्रिक है जो सांप के काटने से मरे लोगों को जीवित कर देता है।
डेमो पिक
परिजन जब ग्राम हिम्मतपुर में तांत्रिक के पास गए तो तांत्रिक ने उन्हें राख दी और कहा कि पहले गड्ढे को खुदवाकर शव को बाहर निकलवाना। शव गला न हो तो शव की आंखों पर राख रख देना। 10 से 15 मिनट में वह जिंदा हो जाएगा। परिजन घर आए और मंगलवार को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाने लगे। यह खबर जब सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में भी कब्र की खुदाई होती रही। बाद में भीषण दुर्गंध फैलने पर पुलिस ने फिर से गड्ढे को जेसीबी से बंद करा दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वह मौके पर गए थे। जेसीबी से गड्ढा बंद करा दिया गया है।