फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tantra Mantra used to keep the woman Narmund to control her lover

कानपुर: प्रेमी को वश में करने के लिए महिला नरमुंड रख करती थी तंत्र-मंत्र, तीन साल से कर रही थी पूजा

Wed, 09 Dec 2020 09:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Tantra Mantra used to keep the woman Narmund to control her lover
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के पनकी में नरमुंड मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मंगलवार शाम पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला और एक पुरुष तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। महिला प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर रखकर तंत्र साधना करती थी।
विज्ञापन


बांदा निवासी तांत्रिक से महिला ने ये नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पूजा विफल होने पर उसने सोमवार तड़के नरमुंड प्लाट में फेंक दिए थे। पिछले तीन सालों से दोनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर पूजा भी कराई थी। पूजा कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। एसपी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो नरमुंड फेंक दिए थे।

दिवाली पर नहीं आया मनोहर, नहीं हो सकी पूजा
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।

नौबस्ता के युवक को वश में करना चाहती थी महिला
पुलिस की पूछताछ महिला ने बताया कि 10 साल पहले नौबस्ता निवासी एक युवक उसे मिला था। उस युवक को वो अपने वश में करना चाहती थी। तीन साल पहले उसके दामाद विजय ने राम मनोहर से मुलाकात कराई थी। तब उसे लगा कि अब वो तंत्रमंत्र कर युवक को वश में कर लेगी। पुलिस की जांच में एक तथ्य और सामने आया कि विजय ने राम मनोहर से कहा था कि नरमुंड के 40 हजार रुपये उसे मिलेंगे। मगर गीता सिर्फ पांच हजार रुपये देने पर राजी हुई थी।

ऐसे महिला तक पहुंची पुलिस 
पुलिस ने इलाकाई लोगों से पूछताछ की। लोगों ने गीता को संदिग्ध बताया। उसके माथे पर लाल बड़ा टीका लगा था। वो सही से बात भी नहीं कर रही थी। इससे पुलिस का शक गहरा गया।  ख्ती से पूछताछ की और घर की तलाशी ली तो उसने पूरी बात कबूली। पूजा का सामान भी घर पर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed