फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tannery worker dies under suspicious circumstances in Kanpur, dead body found in garden, fear of murder

Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में टेनरी कर्मी की मौत, बगीचे में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 13 Jul 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

चकेरी अहिरवां में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में टेनरी कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Tannery worker dies under suspicious circumstances in Kanpur, dead body found in garden, fear of murder
अजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी अहिरवां में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक बगीचे में एक टेनरी कर्मी का शव पड़ा मिला। उसे देखकर इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। 

विज्ञापन

अहिरवां स्थित रामनगर निवासी मुन्नी लाल का बेटा अजय (22) उर्फ राका जाजमऊ स्थित किसी टेनरी में काम करता था। अजय मंगलवार शाम घर से निकला था। वह रात को घर नहीं  लौटा था। बुधवार  सुबह उसका शव घर के पास बगीचे में लोगों ने पड़ा देखा। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर अहिरवां चौकी इंचार्ज राजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ आसपास लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अजय का घर आने जाने का कोई ठिकाना नहीं रहता था। वह घर पर कम ही रहता था। लोगों ने बताया है कि वह नशे का लती भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हत्या की आशंका पर  फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अहिरवां चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed