{"_id":"6973e615c04f2daa2a092182","slug":"tannery-operator-duped-of-rs-3720-lakh-in-the-name-of-selling-morphine-solution-kanpur-news-c-362-1-ka11013-140156-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेनरी संचालक से मॉर्फिन सॉल्यूशन बेचने के नाम पर 37.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेनरी संचालक से मॉर्फिन सॉल्यूशन बेचने के नाम पर 37.20 लाख की ठगी
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने टेनरी संचालक को व्हाट्सएप और मेल के माध्यम से जर्मनी में मॉर्फिन सॉल्यूशन (अत्यंत शक्तिशाली दर्द निवारक दवा) सप्लाई कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 37.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। टेनरी संचालक ने जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
केडीए कॉलोनी निवासी आदिल मंसूर ने पुलिस को बताया कि उनकी एवरेस्ट टेनरी है। सितंबर 2025 में उनके पास ईमेल और व्हाट्सएप पर मैसेज आया और बताया गया कि मॉर्फिन सॉल्यूशन जोकि कैंसर सर्जरी में काम आता है और ये जर्मनी में सप्लाई होता है। कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में बताया गया। ठगों ने उन्हें यह प्रोडक्ट बेचने का झांसा देकर पांच बार में 37.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में ठगों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंसेट
फर्जी सीबीआई अफसर बन ठगे 12 हजार रुपये
केडीए कॉलोनी निवासी अरशीन फातिमा के पास बीते 20 जनवरी को सुबह एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले शातिर ने खुद को सीबीआई का अफसर बताकर डराया धमकाया। फोन पे के माध्यम से दो बार में 12 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अपना फोन बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की।